फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित 11 विभाग संयुक्त रूप से भाग लेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के साथ-साथ दिमागी बुखार पर नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, कृषि और सिंचाई विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में स्वच्छता, जल निकासी, एंटी लार्वा छिड़काव, जनजागरूकता और रोगियों की समय पर पहचान अभियान की सफलता की कुंजी होगी। आमजन से भी अभियान में भागीदारी कर परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। बुखार, दिमागी बुखार और अन्य संचारी रोगों के लक्षण वाले लोगों की जानकारी जुटाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे अभियान का नोडल विभाग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें