विकलांग साथी ट्रस्ट लखीमपुर यूनिट की मासिक बैठक विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेश वर्मा ने की। बैठक में जिले से आए दूर दराज से आए हुए विकलांगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष ने विकलांगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बिना गारंटी ऋण योजना केवल एक मजाक बन कर रह गई है। जब विकलांग, विधवा, गरीब बैंकों में ऋण लेने के लिए जाते हैं तो उनसे कमीशन के साथ गारंटी मांगी जाती है। जबकि इनके पास न पैसा होता है न कि गारंटी। ऐसी योजनाओं को चालूू करने करने से कोई लाभ नहीं है। इससे विकलांगों, विधवाओं और गरीबों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज में विकलांगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ पाने का पूरा हक है। हमें अपने हकों के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करना होगा। बैठक में शराफत महलूद, धर्मपाल श्रीवास्तव, सोनू तिवारी, अमर नाथ शाह, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, उमापाल वर्मा, पारुल वर्मा आदि बड़ी संख्या में विकलांग जन मौजूद रहे।