निघासन उपजिलाधिकारी राजीव निगम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
रमियाबेहड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी निघासन राजीव निगम को ज्ञापन दिया। उन्होंने दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान ध्रुव मौर्य, लल्लू चतुर्वेदी, उमाशंकर यादव, संदीप यादव, सरदार यादव, मो. कासिम, कमल यादव, रामदुलारे मौर्य और मो. रियाजुद्दीन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद