पलिया में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सपाई। संवाद
पलियाकलां। करणी सेना के एक कार्यकर्ता के वायरल वीडियो में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सपाइयों ने कड़ा विरोध जताया है।
रविवार को तहसील पहुंचकर सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार दिलीप कुमार को ज्ञापन दिया है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुली धमकी देने वाले युवक पर कठोर से कठोर कार्रवाई न हुई तो सपा प्रदेश की सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जार्जी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रीतिंदर सिंह कक्कू, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, संजीव कुमार मुन्ना, संजय शुक्ला, फुरकान अंसारी, जावेद अख्तर, राजा खान, गुरप्रीत सिंह नन्नर मौजूद रहे। संवाद