लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मार देने की धमकी देने के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग के लिए रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया, तहरीर सौंपी।
जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खुलेआम अपने तमाम साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दे रहा है।
ऐसे अराजक व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है, नहीं तो समाज में अराजकता का माहौल व्याप्त होगा। कोतवाली में सपा के पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, रामसरन, सुनील लाला, आरए उस्मानी, अनुराग पटेल, कयूम खां, अशोक कश्यप, आकाश गुप्ता, रघुवीर सिंह यादव, तृप्ति अवस्थी, हिमांशु पटेल, मिर्जा शेखू, उदय भान सिंह, प्रवीन यादव, इसरार अहमद, सुरेंद्र कुमार, अमित वर्मा, हेमंत भार्गव, आरती जानवर, शब्बीर बाबा, सुधाकर लाला, शेखवत अली, त्रिभुवन सिंह सेंगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।