वूमेन वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रेमा तिवारी के साथ धौरहरा के तुलसीरामपुरवा निवासी देवी पत्नी जगदंबा प्रसाद सोमवार को एसपी से मिलने पहुंची और उन्होंने धौरहरा पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की।
आठ जनवरी को पीड़ित महिला ने दरोगा को पांच लाख रुपये देने के लिए अपनी दोनों किडनी बेचने के लिए एसपी से इजाजत मांगी थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने सोमवार को पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए बताया कि मामले की विवेचना धौरहरा कोतवाली से ट्रांसफर कर इंस्पेक्टर मितौली को दी गई है। इस दौरान संरक्षक राजकिशोर पांडेय प्रहरी, यामिनी दीक्षित भी मौजूद रहे।