सूत्र बताते हैं कि सपा के बड़े नेता अपनी बेटी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन जनपद के नेता राजी नही है। नाराजी होने वाला गुट अखिलेश का करीबी हैं। ऐसे में इस बीच सिर्फ कुर्मी नेताओं से सपा मुखिया की मुलाकात पर मुस्लिम समाज भी नाराज दिखा और लोहिया वाहिनी के रियाजुल्ला और फैजल ख़ान के अलावा कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया।
कभी राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ होते थे पूर्व विधायक
लखीमपुर में लंबे समय से सपा दो गुट में बंटी नजर आ रही है। एक वर्ग जो राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ था, वह अब अखिलेश के सजातीय और करीबी गुट के साथ आ खड़ा हुआ है। इसलिए सपा में रार छिड़ गई है।
पहले से ही चुनावी लड़ाई में पस्त रही सपा के लिए अपनों को ही मनाने की दोहरी चुनौती आ खड़ी हो गई है। सपा के लिए दो- दो बार आठ विधानसभा और लोक सभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद 2024 से पहले अब अपनों से ही लड़ाई ठन गई है।
पूर्व सीएम अखिलेश का दो दिवसीय दौरा आज से
लखीमपुर खीरी में दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खीरी पहुंचे हैं। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि पूर्व विधायक आरए उस्मानी से मुलाकात के बाद वह करीब पौने दो बजे तक जिला उपाध्यक्ष अनस रसीद के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दो बजे महेवागढ़ी स्थित स्व. धीरेन्द्र बहादुर सिंह के आवास व देवकली रोड स्थित पटेल आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
मंगलवार को दुधवा से निकलकर आदर्श जनता इंटर कालेज देवकली सैदापुर भाऊ में स्व. पूर्व विधायक कौशल किशोर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 11.15 बजे पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोपहर दो बजे स्व. चौधरी यशपाल चौधरी की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद शाम करीब पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में करीब 600 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।