फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लालच देकर झांसे में फंसाते हैं साइबर ठग, रहें सावधान; एसपी ने छात्रों को किया जागरूक

Sat, 28 Mar 2026 10:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में अमर उजाला की ओर से शनिवार को आईटीआई में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लालच देकर लोगों को झांसे में फंसा कर ठगी रहे हैं। अगर सही समय रहते इसकी शिकायत दर्ज की जाए तो आसानी से रुपये वापस हो सकते हैं। यह बात अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कही।
विज्ञापन


शहर के राजापुर स्थित आईटीआई के ऑडिटोरियम में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देखा गया है कि कई बार छात्राएं व महिलाएं डर के चलते अपने साथ होने वाले अपराध के बारे में बोलने से डरती हैं। इससे उन पर अत्याचार बढ़ता जाता है। आज का समय चुप रहने का नहीं बल्कि खुलकर अपनी पीड़ा बताने का है। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए बताया कि सोशल मीडिया, वित्तीय लेनदेन और मोबाइल एप के माध्यम से ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि समय से मदद मिल सके।



 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद
सतर्कता और सजगता से करें साइबर ठगी से बचाव 
एसपी ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी ठगी, यूपीआई पिन साझा करने के खतरे, अनजान लिंक पर क्लिक करने के जोखिम और एपीके फाइलों के जरिये होने वाले फ्रॉड के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फोटो-वीडियो एडिटिंग के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने आज सबसे ज्यादा मौतें बीमारी से नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें