एसपी गणेश प्रसाद साहा को पराक्रम पदक से सम्मानित करते अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ
लखीमपुर खीरी। करीब सात वर्ष पूर्व प्रयागराज के झूंसी में हुए बवाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा को पराक्रम पदक से सम्मानित किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी खीरी को यह पदक दिया है। सात जून वर्ष 2016 में प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में हुई घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने रोड जाम की। पथराव-फायरिंग हुई थी। स्थिति नियंत्रण में एसपी गणेश प्रसाद साहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके इस साहस को केंद्र सरकार ने पराक्रम पदक से नवाजा है। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी को पराक्रम पदक देकर सम्मानित किया। संवाद