फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी अखिलेश ने कार्यभार संभाला

Tue, 22 Sep 2015 11:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने सोमवार की देर रात खीरी पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। 2009 बैैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया इससे पूर्व प्रतापगढ़ में एसपी के पद पर तैनात थे। कानून व्यवस्था कायम कर अपराधों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता बताते एसपी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने एसपी जीआरपी, एसपी इंटेलीजेंस और पीएसी आगरा में कमांडेंट के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
विज्ञापन

पीपी सिंह दुबारा दुधवा के उपनिदेशक बने ः लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर का तबादला कासगंज के डीएफओ पद पर हो गया है। उनकी जगह बाराबंकी के डीएफओ पीपी सिंह को दुधवा नेशनल पार्क का उपनिदेशक बनाया गया है। पीपी सिंह इससे पहले कई साल दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक रह चुके हैं। उनकी यहां दुबारा तैनाती हुई है। निवर्तमान उपनिदेशक महावीर अभी कुछ माह पहले ही तबादला होकर यहां आए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें