फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने खुद को महफूज रख काम करने की पुलिसकर्मियों को दी सलाह

विज्ञापन
निघासन में पैदल गश्त करती एसपी पूनम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन-सिंगाही। एसपी ने निघासन और सिंगाही थानों का निरीक्षण किया। निघासन में पुलिस अमले के साथ पैदल रोड मार्च कर राहगीरों को मास्क और सामाजिक दूरी आदि के बारे में जागरूक किया। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत कोतवाल को दी। उन्होंने कोतवाली में निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और सामान के रखरखाव के निर्देशों के साथ ही सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि उपकरणों के उपयोग और पुलिस कर्मियों को पौष्टिक भोजन देने पर खासा जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने किचन का मुआयना कर पुलिसकर्मियों को ताजा व पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से उनकी निजी, विभागीय समस्याओं व सेहत के बारे में जानकारी ली। खुद को कोरोना से महफूज रखते हुए काम करने की सलाह दी। यहां आने वाले लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाए करने और उनकी स्कैनिंग व हैंडवाश या सैनिटाइजर उपयोग करने के निर्देश देते हुए कोविड19 के संबंध में सरकार के सभी निर्देशों का पालन कराने को कहा।
एसपी ने सीओ प्रदीप वर्मा और कोतवाल डीके सिंह व सिपाहियों के साथ निघासन कस्बे में पैदल रोड मार्च करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने की हिदायत दी। कोतवाल ने कई जगह सड़क किनारे से सामान हटवाया। दुकानदारों को बिना मास्क आए व्यक्ति को सामान न देने, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें