फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जल्द ही रोडवेज को मिल जाएगा नया ठिकाना, जाम से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
लखीमपुर डिपो के लिए चिंहित जमीन का निरीक्षण करती जिला​धिकारी दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत सूचना - फोटो : कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर रोडवेज डिपो के लिए शहर के आसपास कई जमीनें चिह्नित की गई हैं। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को गोला रोड सहित कई चिह्नित स्थल देखे। साथ ही उन्होंने अफसरों के साथ जरूरी बिंदुओं पर मंथन किया। उम्मीद है लखीमपुर रोडवेज डिपो को जल्द एक नया ठिकाना मिल जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच लखीमपुर डिपो संचालित है। परिसर में बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। जगह की कमी के कारण यात्री सुविधाओं का भी अभाव है। बसें सड़क पर खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जमीन को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहा है, लेकिन आज तक नहीं मिल सकी।
लखीमपुर डिपो के पास जमीन कम होने की वजह से अभी तक वर्कशॉप नहीं है, जिसके लिए डिपो के पास एक भी निगम की बस नहीं है। डिपो के पास वर्कशॉप न होने की वजह से सिर्फ अनुबंधित बसें ही संचालित होती है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मेला मैदान बस अड्डा भी देखा
लखीमपुर रोडवेज का निरीक्षण करने के साथ ही डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा के साथ मेला मैदान बस अड्डे का भी निरीक्षण किया। यूनियन की प्राइवेट बसों से प्रभावित होने वाली यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें। बसों के संचालन, आवागमन से आम जनमानस को होने वाले असुविधाओं को दूर करने के लिए गहन मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें