टेनी ने सभा में अपना जनेऊ निकालकर दिखाते हुए कहा कि हम ब्राह्मण हैं इसलिए जनेऊ अंदर पहनते हैं, लेकिन राहुल गांधी जो खुद को ब्राह्मण साबित करने की कोशिश करते हैं वह कपड़ो के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। कहा कि बहुरूपिया की तरह सुविधाजनक रूप बदल लेते हैं। आगे कहा कि उनकी हरकतों पर एक गीत याद आता है कि कभी तू छलिया, लगता है कभी तू जोकर लगता है।
हाल ही में लालू यादव के घर पर राहुल गांधी के मटन बनाने की रेसिपी के वायरल वीडियो पर कहा कि 140 करोड़ का देश है लेकिन उनको चिंता मीट बनाने की है। साबित वह खुद को हिन्दू करते हैं। कहा कि राहुल गांधी ओछी बात करते हैं, लेकिन जब देश आगे बढ़ रहा है तो उसे पीछे खींचने का काम करते हैं।