फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को दी अंतिम विदाई

Tue, 16 Dec 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सम्मान देते सेना के जवान। संवाद 
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारतीय सेना में असम में तैनात क्षेत्र निवासी सैनिक मनीष कुमार भारती उर्फ जितेंद्र का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। जवान का पार्थिव शरीर गांव सिद्धनगर पहुंचा, जिन्हें सेना सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

मनीष भानपुरी खजुरिया के समीप थाना हजारा क्षेत्र के गांव सिद्धनगर निवासी विश्वनाथ के बड़े बेटे थे। पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ सोमवार सुबह गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद तहसीलदार पूरनपुर, थाना प्रभारी हजारा, 313 बरेली रेजीमेंट के कर्नल अजीत लिम्बु, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रमेश भारती व सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में शारदा नदी के धनाराघाट पर बटालियन के जवानों ने सैन्य सम्मान दिया। मुखाग्नि पिता विश्वनाथ प्रसाद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें