फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक गणना में छूटे पात्रों  को भी मिलेगा लोहिया आवास

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
home - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रत्येक लोहिया गांव में चुने जा सकेंगे 25-25 लाभार्थी
पीडी ने ब्लाकों से मांगी लाभार्थियों की सूची
शासन का आदेश जल्द लाभार्थी को दें धनराशि
सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 में छूटे गरीब परिवारों को लोहिया ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। शासन ने प्रत्येक लोहिया गांव में अधिकतम 25 परिवारों को लाभ देने का कोटा निर्धारित किया है। इसके लिए ग्राम सभा की खुली बैठक में आवासीय सुविधा देने के लिए पात्र लाभार्थी का चयन किया जाना आवश्यक है। 
परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में चयनित 39 लोहिया समग्र ग्रामों में वर्ष 2016-17 में 1073 परिवारों को लोहिया आवास मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। 3.05 लाख की कुल लागत वाले लोहिया आवास को बनाने के लिए लाभार्थी को दो किस्तों में 2.75 लाख धनराशि दी जाएगी। जबकि 30 हजार रुपये से सोलर लाइट लगवाई जाएगी। लाभार्थियों का चयन सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 के सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई पात्रता सूची से किया जाएगा। सर्वाधिक पात्र को सबसे पहले और उसके बाद घटते क्रम में लोहिया आवासों का आवंटन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। अब शासन ने नया आदेश जारी कर सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 में छूटे पात्र लाभार्थियों को 13 मानकों के आधार पर लोहिया आवास देने का फैसला किया है, जिसके लिए प्रत्येक लोहिया गांव में 25 आवास आरक्षित किए हैं। 
विज्ञापन

 
10 फीसदी आवास का आवंटन करेंगे डीएम
जनपद में लोहिया आवासों के कुल आवंटित लक्ष्य में से 10 फीसदी आवास डीएम के निवर्तन पर रखे जाएंगे। इन आवासों का आवंटन विधायक/एमएलसी की संस्तुति पर डीएम करेंगे। प्रत्येक विधायक को 10-10 लोहिया आवास पात्र परिवारों की संस्तुति करने का अधिकार दिया गया है। 
विज्ञापन

 
इसी माह में पात्र लाभार्थियों का चयन कराकर धनराशि की प्रथम किस्त जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नए आदेश के क्रम में सभी बीडीओ को अवगत कराते हुए ऐसे लाभार्थियों की शीघ्र सूची मांगी गई है। 
अमित सिंह बंसल, सीडीओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें