लखीमपुर। चार ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों ने 16 अप्रैल से 31 मार्च तक सोशल ऑडिट करने की तैयारी की है।
टीम में ब्लॉक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के अलावा अन्य लोग शामिल रहते हैं। जिस दिन टीम गांव पहुंचती है, उस दिन रोजगार सेवक, सचिव मौजूद रहते हैं। ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए कामों, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन टीम करती है।
सोशल ऑडिट जिले के चार ब्लॉकों में गोला, लखीमपुर, मोहम्मदी व मितौली की ग्राम पंचायतों में होगा। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। 16 अप्रैल से टीमें सोशल ऑडिट के लिए पहुंचेंगी। मनरेगा से गांवों में चकरोड, खड़ंजा आदि लगाया जाता है। टीम कामों का सत्यापन करेगी। कमियां मिलने पर इसकी रिपोर्ट तैयार कर टीम भेजती है। इसके बाद सोशल आडिट आपत्तियों का निस्तारण कराया जाता है।