फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसओ ने किया जागरूक, महिलाएं बोलीं- दीदी आप रोज आइए

विज्ञापन
मदारपुर गांव मे रात दो बजे महिलाओं को जागरूक करती एसओ सुनीता कुशवाहा। पुलिस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं के बाद अब पुलिस रात में हर गांव में गश्त कर रही है। रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी गांव मदारपुर पहुंची। जीप का हूटर सुनकर गांव की महिलाएं वहां पहुंच गईं। एसओ ने महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं ने भी एसओ से कहा कि दीदी आप रोज गांव आइए।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दो बजे एसओ सुनीता कुशवाहा गोला-कस्ता मार्ग से जा रही थीं। मदारपुर गांव के पास हूटर सुनकर महिलाएं घर से बाहर आ गईं। एसओ ने कहा कि आप को कोई असुविधा हो तो उनके मोबाइल नंबर 8885150091 पर कॉल करें। पुलिस आपकी सहायता के लिए तुरंत पहुंचेगी। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1090, 1076, 112 नंबर पर भी काॅल करके समस्या बता सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन और बेटियों की शादी के लिए मिलने वाले अनुदान समेत सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें