फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक वितरित हो रहे हैं जीत के प्रमाण पत्र

Thu, 17 Dec 2015 07:43 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी स्थानों पर जीत के प्रमाण पत्र मिल गए हैं, लेकिन यहां पर चार दिन बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्रों का वितरण नहीं हो सका है। कई निर्वाचित सदस्यों ने हारे हुए प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाया है। एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र खोने से ब्लाक में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

इस ब्लाक में 66 ग्राम पंचायत के 924 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव हुआ था। 13 दिसंबर को हुई मतगणना में केवल जीते हुए प्रत्याशियों का नाम तो एलाउंस कर दिया गया, लेकिन सदस्यों को प्रमाण पत्र अगले दिन देने को कहा गया। आरोप है कि मतगणना के दूसरे दिन अधिक भीड़ होने के कारण करीब दो सौ प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद 15 दिसंबर को आने को कहा गया।
जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ब्लाक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनको प्रमाण पत्र नसीब नहीं हुआ है। बिनौरा निवासी मोहर्रम ने बताया कि उसने 13 नंबर वार्ड से ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरा था। 28 वोटों से जीत की घोषणा भी की गई। दूसरे दिन जब प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लाक पहुंचा तो वहां पर मोहर्रम के स्थान पर मोमीना लिखा मिला। मोमीना दो दिन बाद प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंची। ग्राम पंचायत भिडौरी निवासी मीना देवी ने चार नंबर वार्ड से चुनाव जीता था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह कई दिनों से प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन उनका प्रमाण पत्र कहीं गुम हो गया है। बीडीओ तेजवंत सिंह ने प्रमाण पत्र तलाश कर उसे देने की बात कह रहे हैं। निर्वाचित हुए सदस्यों का आरोप है कि एसडीएम ने प्रमाण पत्र रात होने के कारण अगले दिन देने की बात कही थी, जिसके चलते करीब दो सौ से अधिक लोग प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां पर कोई भी सक्षम अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिल रहा है।
बीडीओ तेजवंत सिंह ने बताया कि आरओ के चले जाने से सारी जिम्मेदारी ब्लाक पर आ गई है। यहां पर एडीओ पंचायत व अन्य दो कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए लगाया गया है। जो प्रमाण पत्र बने हैं, उन्हीं का वितरण किया जा रहा है। एक प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें