फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो महिलाओं के कानों से कुंडल नोच ले गए उचक्के

विज्ञापन
पीड़ित ऊषा दीक्षित हाथ मे एक  कुंडल लिए
विज्ञापन
मितौली। बाइक सवार उचक्कों ने दो महिलाओं के कानों से कुंडल नोच लिए और भाग गए। छिनैती की ये दोनों घटनाएं चार किलोमीटर के दायरे में हुईं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सीतापुर की महोली कोतवाली के गांव गुजिया निवासी यूसुफ की पत्नी कमरुनिशा अपनी पोती का रिश्ता देखने भाभी नसरीन बानो के साथ गोला जा रही थीं। मितौली से कस्ता जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठते वक्त कचियानी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्के ने कुंडल नोच लिए। पीड़िता ने मितौली पुलिस को तहरीर दी है।
दूसरी घटना मितौली के दंपती के साथ हुई। कस्बा निवासी राघवेंद्र दीक्षित अपनी पत्नी ऊषा के साथ बाइक से महोली जा रहे थे। मितौली-बडागांव रोड़ पर छोटा सेमरावां के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार कुंडल खींच लिया। मुकदमा न लिखने पर जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। सीओ सुबोध जायसवाल ने बताया कि हो न हो दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाला एक ही व्यक्ति है। गश्त बढ़ाने को कहा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें