गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है।
मीना देवी ने दर्ज कराए गए मकदमे में कहा कि 30 जुलाई की दोपहर बिना कुछ कहे-सुने पति सुभाष वर्मा, जेठ महेश, रमेश, दिनेश और जेठानी सरिता ने मारा पीटा। तेल डालकर जलाने की कोशिश की। इसमें उसका हाथ झुलस गया। ससुराल वालों ने उसका दुधमुंहा बच्चा छीन लिया और घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद