फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशु चिकित्सकों की टीम पर हमला कर भागे तस्कर, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र में बुधवार रात पशु चिकित्सकों की टीम पर हमला कर भागे तीन गो तस्कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। गो तस्कर जिस ट्रक में गायों को ले जा रहे थे, उसे पुलिस ने बुधवार रात ही बरामद कर लिया था, जिसमें 34 गायें भी थीं।
विज्ञापन


बुधवार रात ग्रामीणों से गोवंशीय पशुओं की तस्करी की सूचना मिलने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश कुमार सचान, पशुचिकित्सा अधिकारी सुंदरवल डाॅ. जितेंद्र मणि त्रिपाठी और पशु चिकित्सा अधिकारी ईसानगर डाॅ. प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा था। जब पशु चिकित्सा टीम ओझावा बरारी गांव के पास पहुंची तो पशु तस्करों ने टीम पर हमला कर सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।

तभी सूचना मिलते ही ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गो तस्कराें के ट्रक को पकड़ लिया, जबकि अभियुक्त फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया पशु चिकित्सकों की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों तेर सिंह निवासी नाई का तालाब थाना डबलाना बूदी राजस्थान, भंवर निवासी माता का झोपड़ा बड़ागांव थाना डबलाना बूदी राजस्थान एवं बंशी निवासी बेगामाता थाना सदन जिला बूदी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें