फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: दुर्लभ प्रजाति के दोमुहां सांप को बेचने जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़

Sun, 18 Jul 2021 07:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि संसारपुर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे खुटार-गोला रोड स्थित लाल्हापुर गांव के पास स्थित काकोरी तिराहा के पास से तस्कर गिरोह के चार लोगों को दुर्लभ प्रजाति के एक रेड सैंडबोआ दोमुहां सांप सहित पकड़ लिया। 
विज्ञापन
रेड सैंड बोआ सांप - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी पुलिस ने दुधवा टाइगर रिजर्व इलाके के मैलानी रेंज की संसारपुर चौकी क्षेत्र से एक रेड सैंड बोआ दोमुहां सांप पकड़कर बेचने की फिराक में जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि संसारपुर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे खुटार-गोला रोड स्थित लाल्हापुर गांव के पास स्थित काकोरी तिराहा के पास से तस्कर गिरोह के चार लोगों को दुर्लभ प्रजाति के एक रेड सैंडबोआ दोमुहां सांप सहित पकड़ लिया। 

पकड़े गए कासिम अली पुत्र आशिक अली निवासी मुन्नूगंज गोला, संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी जलालपुर थाना गोला, सर्वेश कुमार पुत्र टीकाराम निवासी सिसनौर थाना मैलानी, महेंद्र वर्मा पुत्र शिव सहाय वर्मा निवासी नौगवां थाना भीरा ने सांप को नगरिया गांव के जंगल में तालाब के पास एक गन्ने के खेत से पकड़ने की बात बताई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर पांच से दस लाख रुपये में बेचकर रकम को आपस में बांट लेते हैं। बताया कि दुर्लभ प्रजाति के दोमुहां सांप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ तक होती है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें