फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गिरफ्त में यूपी का ये जिला: सड़कों पर झूमती दिखती हैं नेपाली युवतियां; युवक संग वीडियो वायरल

Sat, 15 Feb 2025 07:50 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलिया में इन दिनों स्मैक का धंधा चरम पर है। यहां आए दिन नेपाली युवतियां नशे में झूमती दिखती हैं। दो युवतियों संग एक युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि अभी तक कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन
नशे की गिरफ्त में युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलिया के विभिन्न मोहल्लों से इन दिनों स्मैक का धंधा तेजी से चल रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिसकर्मियों की सांठ-गांठ से यह धंधा फल-फूल रहा है। इसका नतीजा यह है कि नेपाल से युवक-युवतियां यहां आते हैं और स्मैक का नशा करके खुलेआम घूमते रहते हैं। ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार को भी सामने आया। जहां एक युवक दो नेपाली युवतियों को बाइक पर बैठाकर नशे में घूमता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दो नेपाली युवतियां एक युवक के साथ बाइक पर बैठी दिख रही हैं। इसमें एक बुरी तरह नशे में दिख रही थी, जिसके पीछे कुछ युवक पड़ गए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर जाने दिया था। शुक्रवार को दोनों युवतियां सुबह से ही अकेले घूमती दिखाई दीं। कई बार उन्हें लोगों ने समझा कर जाने को कहा। इस पर युवतियां उस समय तो वहां से हट गईं, पर कुछ देर बाद दूसरी जगह पर दिखाई देने लगीं। बताया गया कि यह युवतियां नशीले पदार्थों की आदी हैं और लगातार ऐसे नशे का पदार्थ मिलने वाले मोहल्लों में चक्कर लगाया करती हैं।

शहर के सिंगहिया, बरबंडा, इकरामनगर, पटिहन मार्ग, कृष्णानगर, नई बस्ती आदि में चोरी छिपे स्मैक बेची जा रही है, जिसके कारण इन मोहल्लों में नेपाली युवक व युवतियों का तांता लगा रहता है। जानकारी होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिससे पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं। इस बारे में कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, दिखवाकर विधिक कार्रवाई कराने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें