निर्माणाधीन बरबर पसगवां मार्ग। संवाद
बरबर। बरबर से पसगवां मार्ग का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से जारी है, लेकिन मार्ग पर अभी तक पत्थर भी नहीं डाला गया है। अभी दो माह पूर्व पत्थर का कार्य चालू किया गया था। वह भी एक माह से बंद है। इससे स्कूली बच्चों तथा आम लोगों को निकलना मुश्किल है।
क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी उज्ज्वल पांडे का कहना है, सड़क टूटी होने के कारण इस मार्ग से निकलने से लोग कतराते है। जमिरहा गांव निवासी अध्यापक श्यामसिंह का कहना है वे प्रतिदिन भौंनापुर विद्यालय इसी मार्ग से जाते हैं। इसके चलते कई बार उनकी बाइक खराब हो गई। भौंनापुर निवासी रामौतार वर्मा ने बताया उन्हें प्रतिदिन पसगवां सीएचसी जाना पड़ता है। गांव मानेपारा निवासी वसुदेव ने बताया उन्हें प्रतिदिन चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौंनापुर शिक्षण कार्य के लिए इसी टूटे मार्ग से निकलना पड़ता है। इस पर काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। संवाद