फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सूर्योदय-सूर्यास्त के समय सोने से आती हैं बीमारियां

विज्ञापन
कबीरधाम मुस्तफाबाद में प्रवचन सुनते श्रोता। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। तपोभूमि विश्व कल्याण आश्रम कबीरधाम मुस्तफाबाद में तीन दिवसीय स्मृति जन्मोत्सव मेले में असंग साहब जी महाराज ने मानव जीवन शैली को लेकर प्रवचन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज ने कहा कि सत्संग से आत्मा को शांति मिलती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने से शरीर में बीमारियों का वास हो जाता है और बीमारियां घेर लेती हैं। सुबह-सुबह की हवा हजार रोगों की दवा होती है। असंग साहब जी महाराज ने कहा कि किसी भक्त ने प्रश्न पूछा कि संसार में दुख और सुख कितना है। मनुष्य की दशा कैसी है और मनुष्य की पूरी जिंदगी किसके पीछे समाप्त हो जाती है।
उन्होंने बताया कि सदगुरु कबीर जी ने कहा कि संसार में थोड़ा सुख है, बाकी सब दुख ही दुख है। थोड़ा सुख क्यों है, क्योंकि थोड़े सुख के बादल छाए हैं। थोड़ा सुख नहीं होता तो तुम बड़ा दुख नहीं झेल पाते। जिनके मन में चिंता और तनाव रहता है, उनको मीठी नींद नहीं आती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक बोल कर आप किसी को अपना नहीं बना सकते। शब्दों से ज्यादा ताकत पवित्र कर्म और संगत व्यवहार में होती है। नारी की वाणी बिगड़ जाती है तो लक्ष्मी जी रूठकर चली जाती हैं। इसलिए नारी का सम्मान करो। आश्रम प्रबंधन संत अनुभव दास ने बताया सत्संग के समापन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन सुबह से लेकर शाम तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू सहित बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें