फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आउटसोर्सिंग कर्मचारी बोले... किया जा रहा अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के मंडल अध्यक्ष अतुल खरे और जिला महामंत्री अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार के कार्यालय में ज्ञापन दिया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। बिना कारण बताए और दोष सिद्ध हुए बिना ही हटा दिया जाता है।
नियमावली के विपरीत 12 घंटे कार्य लिया जाता है। वेतन से ईएसआईसी अंशदान की कटौती होने के बावजूद लाभ नहीं मिलता। चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो 21 अक्टूबर को आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अब्दुल लईक, विकास कटियार, पुष्पक कुमार, जगतपाल शर्मा, अता हुसैन, बॉबी और सुमित गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं।
मैलानी सहित अन्य उपकेंद्रों पर सीढ़ी, ठेलिया, ट्रॉली, रस्सी, पुली उपलब्ध कराएं।
ग्रामीण फीडर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
निकाल गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें