फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ कांड : दिनभर होता रहा मंथन, नहीं दर्ज हो सकी आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते बुधवार को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रधान शाखा के पास हुए थप्पड़ कांड में एक सप्ताह बाद भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नहीं हो सकी है। लखनऊ के अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। मंगलवार को पूरे दिन अधिकारियों के बीच एफआईआर दर्ज करने को लेकर मंथन होता रहा, लेकिन नतीजा शून्य निकला। हालांकि घटना के बाद ये पहला दिन रहा, जब किसी संगठन या पक्ष की ओर से कोई हलचल नहीं रही।
विज्ञापन

अर्बन कोआपरेटिव बैंक में डेलीगेट चुनाव को लेकर बीते बुधवार को नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा का जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह के साथ समर्थकों के पर्चा फाड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें सदर विधायक योगेश वर्मा को अवधेश सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया था।
इसके बाद विधायक समर्थकों में काफी आक्रोश देखा गया था। आक्रोशित विधायक और समर्थकों को शांत कराने के लिए आईजी प्रशांत कुमार को लखीमपुर आना पड़ा था। आश्वासन के बाद समर्थक माने थे। उधर, सोमवार को विधायक योगेश वर्मा सहित कई अन्य विधायक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलने पहुंचे थे। पार्टी स्तर से हुई कार्रवाई के बाद अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद विधायक ने पार्टी का धन्यवाद भी दिया था। इसको लेकर विधायक ने एक्स पर एक पोस्ट भी साझा की है।
विज्ञापन

विधायक के समर्थकों का कहना था कि मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के बीच पूरे दिन मंथन होता रहा, लेकिन विधायक की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। एफआईआर दर्ज न होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


अबतक उच्चाधिकारियों की ओर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे निर्देश मिलेंगे। आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रमेश तिवारी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें