लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी बीडीओ, नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ के साथ बैठक कर फैमिली आईडी बनाने संबंधी निर्देश दिए। जिनके पास राशन कार्ड हैं उनका राशन कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी होगा, जिनके पास नहीं हैं उनकी फैमिली आईडी बनाई जाएगी।
जिले में 10 लाख 50 हजार परिवार हैं, जिसमें 8.12 लाख के राशन कार्ड हैं। 2.38 लाख परिवार ऐसे हैं जिनकी फैमिली आईडी बनाई जानी हैं।सीडीओ ने बताया कि इनमें से 1.32 लाख लोग ऐसे हैं जो पेंशन ले रहे हैं, किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। इनका डाटा उपलब्ध है। यह डाटा ब्लॉक व नगर निकाय वार तैयार कराकर भेजा जा रहा है। इस महीने के अंत तक इन परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी। जिले में अबतक 3200 फैमिली आईडी बनी हैं। सीडीओ ने बताया कि शहरी लोगों के लिए एसडीएम व ग्रामीण के लिए बीडीओ नोडल हैं।