फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयकारों से गूंजते रहे देवी मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। सोमवार होने के कारण संकटादेवी मंदिर में रोज से ज्यादा भीड़ रही। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। दर्शनार्थियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। 
संकटादेवी मंदिर में दूर दराज से आए कई लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन और अन्नप्रासन आदि संस्कार कराए। सुबह चार बजे से ही यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजते-बजते मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दोपहर में भीड़ कुछ कम हुई लेकिन शाम होते होते एक बार फिर भीड़ बढ़ गई। 
प्राचीन शीतलादेवी मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पूरे दिन धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। यहां खीरी जिले के अलावा दूसरे जिले के लोगों ने भी आकर मां के दर्शन पूजन किए। वंकटादेवी मंदिर में दिन भर भीड़ रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें