फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखीमपुर खीरी में छह साल की बच्ची से दरिंदगी, फैक्टरी के समीप लहूलुहान हालत में मिली

Tue, 05 May 2026 10:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने मासूम से दरिंदगी की। इसके बाद मौके से भाग गया। बच्ची के परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की मासूम बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची एक फैक्टरी के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह फैक्टरी से करीब 200 मीटर की दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मासूम के पिता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। मंगलवार की सुबह बच्ची घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल से वापस आई। परिजनों के मुताबिक घर में कुछ देर रुकने के बाद वह शौच जाने की बात कहते हुए चली गई। इसी दौरान रामजीवन नाम के युवक ने उसे दबोच लिया। उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मासूम की हालत बिगड़ी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 

शादीशुदा है आरोपी युवक 
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक की शादी हो चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिंक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया गया है। साथ ही 164 के बयान भी कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें