मैलानी। रेल प्रशासन ने कोहरे की वजह से परिचालनिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए छह ट्रेनों को 22 दिसंबर तक निरस्त कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05459 सीतापुर-शाहजहांपुर, 05460 शाहजहांपुर-सीतापुर, 05454 सीतापुर-गोंडा, 05453 गोंडा-सीतापुर, 05031 गोरखपुर-गोंडा और 05032 गोंडा-गोरखपुर सोलह से बाइस दिसंबर तक नहीं चलेंगीं। इन ट्रेनों का संचालन एक हफ्ते तक बंद रहने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें पेश आएंगीं। संवाद