फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित छह और बच्चे भर्ती

Tue, 08 Sep 2015 08:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल हो गया है। बीते 24 घंटों में बुखार से पीड़ित छह बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूरा जिला इस समय बुखार से तप रहा है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड बुखार से पीड़ित बच्चों से भरा पड़ा है। भर्ती होने वाले बच्चों में थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम भूलनपुर निवासी रमेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र अनमोल, कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बक्कस पुरवा निवासी देशराज की चार वर्षीय पुत्री निशा, ग्राम रमियाबेहड़ क्षेत्र के ग्राम कोलापुरवा निवासी हरिकिशन की चार वर्षीय पुत्री संध्या, फरधान क्षेत्र के ग्राम परसेहरा कला निवासी इमरान का तीन वर्षीय पुत्र अफ्फान, थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम कहारनपुरवा निवासी दुजई की 12 वर्षीय पुत्री सोनी और फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम गड़रियन पुरवा निवासी शारदा प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र अमित को तेज बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें