गोला के नीलकंठ मैदान पर श्री राम कथा
गोकर्ण तीर्थ के तट पर स्थित नीलकंठ मैदान पर कथा व्यास प्राज्ञी साधनाश्री ने श्रीराम विवाह की कथा सुनाते हुए श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन कराया।
कथा व्यास ने श्रीराम कथा में विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, और जनकपुर में राम लक्ष्मण आदि प्रसंगों का संगीतमयी वर्णन किया। कथा व्यास ने भजन सुनाया-
तेरी मंद मंद मुस्कनियां पर बलिहार सांवरे।
भजन के बाद श्रीराम और जानकी का स्वरूप बने व्यवसायी केशव अग्रवाल के पुत्र और पुत्रवधू ने मंच पर जैसे ही प्रवेश किया, श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने भजन गाया
फूलों से सज रहे हैं श्री अवध के बिहारी
मंच पर ही जानकी जी ने श्रीराम के गले में वरमाला डाली इस पर कलाकारों ने बधाई गीत गाते हुए नृत्य किया।
कथा व्यास ने व्यास पीठ से आरती के बाद कथा के सफल आयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, अरविंद मिश्र, अरविंद पांडे, अशोक जोशी, महेंद्र वर्मा, मयंक दीक्षित आदि को सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, सुरजनलाल वर्मा, आनंद रस्तोगी, अजय गर्ग, अरुण सिंह, हेमेंद्र वर्मा, माया प्रसाद शुक्ला, अशोक अग्रवाल, रेखा गुप्ता, प्रीति रस्तोगी, बीना गुप्ता, रेखा मिश्रा, सुमन सिंह, कौशल्या आदि मौजूद रहे।