गोला गोकर्णनाथ। एसआईआर की पूर्व निर्धारित तिथि पर गोला विधानसभा के सभी मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि किन्ही कारणों से छूटे मतदाता रोल बैक में अपना सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए 11 दिसंबर तक का समय है।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर एसआईआर को बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों की बैठक हुई। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि गोला विधानसभा में मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
n क्या है रोल बैक ः एसडीएम ने बताया कि किन्ही कारणों से मतदाता के गणना प्रपत्र का सत्यापन नहीं हो पाया है, अन कलेक्टेबल में शिफ्ट हो गया है। रोल बैक के तहत मतदाता बीआरसी, या संबंधित बीएलओ से 11 नवंबर तक अपना गणना प्रपत्र सत्यापन करा सकते हैं। मतदाताओं के न मिलने पर बीएलओ ने जब समस्या उठाई गई, तो निर्वाचन आयोग ने शिफ्टिंग का विकल्प दिया। इसमें यदि तीन बार में मतदाता अपने पते पर नहीं मिलता है तो उसे बीएलओ शिफ्टेड कर सकता है।