लखीमपुर खीरी। भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जनपद में तय समय पर एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें 23.84 लाख मतदाता के नाम फाइनल हुए हैं। एसआईआर में 89 हजार मतदाता मृतक, 78 लोग डुप्लीकेट, 1.70 लाख शिफ्टिंग व 2.48 लाख मतदाता नो मैपिंग वाले हैं।
एसआईआर में डाला फाइनल होने के बाद अब 31 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक सूची पर दावे व आपत्तियां मांगी जाएंगी। साथ ही आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पुनरीक्षण अभियान भी चलाकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के वोट बनाए जाएंगे।
एसआईआर से पहले सूची में 2889872 मतदाता थे लेकिन एसआईआर के बाद अब 2384069 मतदाता फाइनल हुए हैं। जनपद में एसआईआर के लिए बीएलओ के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सहयोग में लगाया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। डुप्लीकेट व नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी जा रही है।