फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल लाइन बिछने से बढ़ी खीरी वासियों की बेचैनी

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
विज्ञापन
singal line - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बा वासियों को स्टेशन को हॉल्ट बनने का सता रहा डर
विज्ञापन

अमान परिवर्तन को लेकर खीरी स्टेशन पर भी लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। कस्बे में सिंगल लाइन बिछाई जाने लगी है, जिसे देखकर कस्बे के लोगों की बेचैन बढ़ गई है और खीरी स्टेशन को हॉल्ट बनाए जाने की आशंका सताने लगी है। हालांकि कस्बे में सिंगल लाइन बिछाए जाने से खीरी के लोगों में रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। 
विज्ञापन

ब्राडगेज के दौरान खीरी रेलवे स्टेशन को हॉल्ट बनाए जाने की सूचना लगते ही खीरी वासी आक्रोशित हो उठे और इसे  क्रासिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वहीं, इस संबंध में धरना दे रहे कुछ लोगों ने लखनऊ जाकर डीआरएम से भी मुलाकात की थी और धरना स्थल पर पहुंचे उनके प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देकर खीरी को क्रासिंग स्टेशन बनाने का ज्ञापन सौंपा था। हालांकि ब्राडगेज लाइन बिछाए जाने के दौरान खीरी कस्बे में सिंगल लाइन बिछते देखकर कस्बे वासियों की बेचैनी बढ़ गई है और लोगों में खीरी को हॉल्ट बनाए जाने की संभावना लगने लगी है। हालांकि सिंगल लाइन बिछते देख खीरी कस्बे के लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें