कस्बा वासियों को स्टेशन को हॉल्ट बनने का सता रहा डर
अमान परिवर्तन को लेकर खीरी स्टेशन पर भी लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। कस्बे में सिंगल लाइन बिछाई जाने लगी है, जिसे देखकर कस्बे के लोगों की बेचैन बढ़ गई है और खीरी स्टेशन को हॉल्ट बनाए जाने की आशंका सताने लगी है। हालांकि कस्बे में सिंगल लाइन बिछाए जाने से खीरी के लोगों में रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
ब्राडगेज के दौरान खीरी रेलवे स्टेशन को हॉल्ट बनाए जाने की सूचना लगते ही खीरी वासी आक्रोशित हो उठे और इसे क्रासिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वहीं, इस संबंध में धरना दे रहे कुछ लोगों ने लखनऊ जाकर डीआरएम से भी मुलाकात की थी और धरना स्थल पर पहुंचे उनके प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देकर खीरी को क्रासिंग स्टेशन बनाने का ज्ञापन सौंपा था। हालांकि ब्राडगेज लाइन बिछाए जाने के दौरान खीरी कस्बे में सिंगल लाइन बिछते देखकर कस्बे वासियों की बेचैनी बढ़ गई है और लोगों में खीरी को हॉल्ट बनाए जाने की संभावना लगने लगी है। हालांकि सिंगल लाइन बिछते देख खीरी कस्बे के लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है।