फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साइमन कमीशन कब आया, राजनीतिक दल का अर्थ जैसे आए सरल सवाल

विज्ञापन
शीला पांडे - फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड में मंगलवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र में साइमन कमीशन कब आया और राजनीतिक दल का अर्थ जैसे सरल सवाल आए थे। परीक्षार्थियों का कहना है कि इस प्रश्नपत्र में शत-प्रतिशत अंक मिलने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली भी खेली।
विज्ञापन

24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो जाएंगी। मंगलवार को हाईस्कूल की पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 48,261 छात्र-छात्राओें ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 44,874 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 3,387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पूर्वाह्न 11:45 बजे परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर काफी अच्छा और सरल आया था।
सभी सवालों के जवाब देकर आए हैं। ऐसा कोई भी सवाल नहीं आया जिसका उत्तर न दिया हो। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी पाली में इंटर के संस्कृत विषय के लिए 606 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 578 बच्चों ने परीक्षा दी, वहीं 28 अनुपस्थित रहे। वहीं कृषि अभियंत्रण विषय में कुल 977 के सापेक्ष 923 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



कॉलेज में सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम पहले ही पूरा करा लिया गया था। अध्यापकों ने रिवीजन भी कराया। इसी का नतीजा यह रहा कि सभी सवालों के जवाब दिए। - शीला पांडेय


परीक्षा की तैयारी तो पहले से ही थी। प्रश्नपत्र देखा तो ज्यादातर सवाल पढ़े हुए थे। आसानी से सभी के उत्तर लिखे हैं। शत प्रतिशत नंबर मिलने की उम्मीद है। - माला


सामाजिक विज्ञान का पेपर अच्छा रहा। प्रश्नों के उत्तर देने के लिए पर्याप्त समय था। बी काॅपी लेकर जवाब दिए गए हैं। उम्मीद अच्छे नंबरों की है। - अवंतिका मिश्रा


हमारा लेखन अच्छा रहा। हालांकि कुछ सवालों के जवाब गलत हो गए हैं, लेकिन राइटिंग के नंबरों से सब कवर हो जाएगा। उम्मीद अच्छे नंबरों की है। - काजल

शीला पांडे- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो

शीला पांडे- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो

शीला पांडे- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो

शीला पांडे- फोटो : विनोद कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें