फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वरसिटी एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

Wed, 16 Dec 2015 06:03 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की कोटवारा रोड स्थित सिल्वरसिटी एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। ब्लू हाउस, रेड हाउस, एलो हाउस और ग्रीन हाउस के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल मैदान पर शुरू कराई गई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि पंजाब क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहली पारी में रेड और ब्लू हाउस के मध्य फुटबाल मैच खेला गया, जिसमें रेड हाउस विजयी हुआ। दूसरी पारी में ग्रीन और एलो हाउस के मध्य खेला गया, जिसमें ग्रीन हाउस की टीम विजयी हुई। रेड हाउस के कप्तान युवराज सिंह चौहान और ग्रीन हाउस के आकाश सिंह का अतिथि ने बेहतर प्रदर्शन के लिए हौसला आफजाई की। बालीबाल में भी रेड हाउस विजयी हुआ। स्लो साइकिल रेस में पवन कुमार वर्मा प्रथम, जुनेद द्वितीय, श्वेेत त्रिवेदी तृतीय, पिक एंड पुट में प्रवीण सिंह प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय, पुष्पेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय चेयरमैन डॉ. हरमोहन सिंह खुराना, प्रधानाचार्य सचेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर परमेश्वर गौतम, एपी शुक्ला, सुनील पांडे, जयंती मिश्रा, अजीत कुमार, पूजा वर्मा, सुचिता मिश्रा, शोभा मिश्रा, गीता मिश्रा, अर्चना मिश्रा, संध्या सिंह, श्वाती मिश्रा, अशोक शर्मा, हिना खान, निशार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें