फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिंचाई के समय सिल्ट की सफाई, खेत प्यासे

Sat, 29 Nov 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सुंदरवल में सूखी पड़ी नहर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। दर्जनों गांवों से होकर गुजर रही नहर महीनों से सूखी पड़ी है। फसलों की सिचाईं के लिए किसान परेशान हैं, जबकि रबी फसलों की सिंचाई का सीजन शुरू हो गया। मौजूदा समय में सिल्ट सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

मालपुर रजबहा से नहर से दाउदपुर ,अग्गर खुर्द, अग्गर बुजुर्ग, बसैगापुर, सिकटिहा, कुशमौरी गांव तक जाती है। इससे किसान खेतों में सिचाई के लिए पानी लेते हैं। उनका कहना है कि इस समय लाही और गन्ना में पानी लगाने की जरूरत है। देवरिया गांव के उत्तर निकली नहर भी सूखी है। सिंचाई न होने से दर्जनों गांव की खेती प्रभावित हो रही है।
सिसौरा, बरौला, झखरा, सांभरचौरा, राजापुर, दुधवा, मिदनिया और अंजनापुर गांव के पास निकली नहर खुद प्यासी है। किसानों ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सांभरचौरा गांव तक पानी पहुंचता है, पर इसके आगे कभी पानी नहीं गया। किसान आसिफ ने बताया कि जब पानी की जरूरत है, तब नहर की जेसीबी से सिल्ट सफाई की जा रही है। इससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। समय से पहले कोई काम नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी दिनों से नहर में पानी नहीं है। जगह-जगह कट भी बने हैं, जब भी कभी पानी आता है तब खेत-खलिहान में अनावश्यक जलभराव हो जाता है। फसल बर्बाद होती है।
-रिजवान, सुंदरवल
-

नहर में पानी नहीं आने से बोरिंग करवाकर इंजन लगवाया है। अगर नहर में पानी आए तो डीजल की खपत बचेगी। पानी कब तक आएगा, ये भी पता नहीं है।
-इस्लाम खान, किसान
-

अभी सिल्ट सफाई का काम कराया जा रहा है। दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। सिल्ट सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।
-राम बहादुर, एक्सईएन, नगर विभाग

सुंदरवल में सूखी पड़ी नहर। संवाद- फोटो : सांकेतिक

सुंदरवल में सूखी पड़ी नहर। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें