फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप नीलामी को लेकर हंगामा

Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बम्हनपुर/निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालेज की कृषि योग्य 13 एकड़ भूमि की तीन साल बाद होती है नीलामी 
विज्ञापन

- नीलामी पर्वेक्षक को भी रखा अंधेरे में, नीलामी स्थगित
बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कालेज में 13 एकड़ कृषि भूमि की नीलामी को लेकर ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। पूरा मामला समझने के बाद नीलामी पर्वेक्षक ने नीलामी स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

रामाधीन इंटर कालेज बम्हनपुर में 13 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। इस भूमि की प्रति तीन साल बाद नीलामी होती है। आरोप है कि कॉलेज की प्रबंध कमेटी ने रविवार दोपहर कालेज में अपने चहेतों को बुलाकर नीलामी प्रक्रिया शुरू की। भूमि को नीलाम करने के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज निघासन की प्रधानाचार्य निधि सिंह को बनाया गया। निधि सिंह वहां पहुंचकर नीलामी का कार्य शुरू करने ही जा रही थी। इसी बीच वहां पर ग्रामीण और कस्बे के लोग पहुंचकर हंगामा करने  लगे। लोगों ने पिछले कई सालों से हो रही नीलामी के कागज आदि मांगे तो प्रधानाचार्य नहीं दे सके। ग्रामीणों और कस्बा वासियों ने आरोप लगाया कि नीलामी का बिना विज्ञापन निकाले ही गुपचुप तरीके से विद्यालय के  प्रधानाचार्य और कमेटी हर बार नीलामी करा दे देते हैं। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामे के बाद निधि सिंह ने नीलामी प्रक्रिया को स्थगित करते हुए विज्ञापन प्रकाशन और प्रचार प्रसार के बाद ही नीलामी कराने को कहा है। उधर  प्रधानाचार्य ने जल्द बाजी में नीलामी कराने के कारण प्रचार प्रसार न कराने की बात को स्वीकार किया है। हंगामे के सुशील गुप्ता, वाहिद अंसारी, प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें