फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हत्या के बाद भैंठिया गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस-पीएसी तैनात

विज्ञापन
हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैठिया में बुधवार सुबह युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस के पहरे में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एक युवक ने अपने दोस्त की उसी के घर में कुल्हाड़ी से कई बार कर हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अन्य युवक के साथ जाने में दोस्त का हाथ है। दिनदहाड़े हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया है।
पिता रोज अली ने गोला कोतवाली में तहरीर दी, कि उसके पुत्र की हत्या पुत्रियों के सामने की गई है। दोनों पुत्रियों ने आरोपित को हटाने का प्रयास किया तो वह पुत्रियों को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। जाहिद और अशोक आए दिन साथ में बैठकर शराब पीते थे। आरोपित अशोक क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर दिहाड़ी मजदूरी के तौर पर कार्य करता है।
विज्ञापन

जाहिद परिवार में बड़ा और शादीशुदा होने के कारण उसके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी थी। घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा है और गांव में पीएसी तैनात है। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में जाहिद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें