पंजाब भेेजी गई बाढ़पीढि़तों के लिए राहत सामग्री
खीमपुर खीरी। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा साहिब ठाठ नानकसर पड़रियातुला व ठाठ नानकसर हजरतपुर अमीरनगर से तेल, चावल, आटा, दाल, चीनी, नमक, तिरपाल, नमकीन, बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री व दैनिक जरूरतों की चीजों से भरा एक ट्रक भेजा गया। गुरुद्वारा साहिब के सेवक बाबा गुरुमीत सिंह ने बताया कि यह सामग्री यहां से पंजाब के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब पहुंचाई जा रही है। सेवक बाबा पाल सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे। इस दौरान इलाके की संगत मौजूद रही। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा साहिब ठाठ नानकसर पड़रियातुला व ठाठ नानकसर हजरतपुर अमीरनगर से तेल, चावल, आटा, दाल, चीनी, नमक, तिरपाल, नमकीन, बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री व दैनिक जरूरतों की चीजों से भरा एक ट्रक भेजा गया। गुरुद्वारा साहिब के सेवक बाबा गुरुमीत सिंह ने बताया कि यह सामग्री यहां से पंजाब के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब पहुंचाई जा रही है। सेवक बाबा पाल सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे। इस दौरान इलाके की संगत मौजूद रही। संवाद