फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुंभी पीएचसी का बलरामपुर फाउंडेशन कराएगा सौंदर्यीकरण

Wed, 02 Aug 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरनगर। बलरामपुर फाउंडेशन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराएगा। स्वास्थ्य केंद्र के सभी कमरों की मरम्मत, टाइल्स, बिजली, पुताई के साथ-साथ स्टॉफ और मरीजों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। बलरामपुर इकाई की कुंभी चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक डाॅ सुनील कुमार यादव ने हवन पूजन करके पीएचसी में सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुधांशु वर्मा, डॉ एके उपाध्याय, प्रहलाद कुमार, चीनी मिल के सर्वेश मिश्रा, हरिश्चंद्र सुयाल, संतोष सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें