फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खतरनाक मोड़ों पर लगातार लगाए जा रहे संकेतक

Sat, 10 Jan 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर-भीरा हाईवे के बिजुआ मोड़ पर संकेतक लगाते पीडब्ल्यूडी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने रेडियम संकेतक बोर्ड लगाए हैं। ये बोर्ड बिजुआ में तीव्र मोड़ और दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। विभाग ने यह कदम लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं को देखते हुए उठाया है।
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष में इस स्थान पर करीब आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं या अपने शरीर का कोई अंग गंवा चुके हैं। इन हादसों के बाद सड़क सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद लगभग सभी संभावित दुर्घटना स्थल के मोड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। रेडियम बोर्ड, जिन्हें रिफ्लेक्टिव मार्कर भी कहा जाता है, सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें