फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की में किसानों का योगदान अहम

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
विज्ञापन
farmer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर सम्मान समारोह, 15 को मिला टिकैत रत्न सम्मान
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के संस्थापक अध्यक्ष स्व महेंद्र सिंह टिकैत के 81वें जन्मदिन पर सम्मान समारोह में चार किसानों समेत 15 लोगों को टिकैत रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह  जिला पंचायत के निरीक्षण भवन में गुरुवार को कृषक गुरुबख्श सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम नागेंद्र सिंह ने कहा कि देश की तरक्की में किसानों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
समारोह में सीओ मनोज यादव ने कहा कि आज देश के 90 फीसदी लोग खेती से जुड़े हैं, जबकि शत प्रतिशत लोग किसानों पर आश्रित हैं। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद मुबीन खां, डीएससीएल अजबापुर के डीजीएम केन सुनील यादव, कुंभी चीनी मिल के ए के सिंह आदि ने कार्यक्रम की सराहना की। संचालन अंग्रेज अत्रि और रामदिनेश वर्मा एडवोकेट ने किया।  सम्मान समारोह में जादूगर हरिशंकर राठौर ने अपने करतब दिखाकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व भाकियू के पदाधिकारियों और आमंत्रित सदस्यों ने टिकैत के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा चौधरी प्रेम सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अवनीश गुप्ता,  रमन शर्मा, डॉ राशिद, जोगेंद्र सिंह कपासी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, दिलीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुलशन कुमार, अजीत सिंह,  रतनलाल शर्मा, रामचंद्र पांडे, धीर सिंह, वर्मा सिंहऌ, रोशन सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राजरानी, पप्पू, माया देवी, परसादी, आदेश, महेश चंद्र वर्मा, रामकुमार यादव, अहिबरन, कमलाकांत पांडे, सोमपाल, खुशीराम, गेंदनलाल समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला टिकैत रत्न का सम्मान
वरिष्ठ किसान श्रीपाल सक्सेना तथा अहिबरनलाल, भाकियू पदाधिकारी प्रेम सिंह व नरायनलाल सैनी, डीएससीएल शुगर मिल के अपर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कुंभी चीनी मिल्स के ए के सिंह, पत्रकार  संतोष पांडे तथा  हरवंश सिंह, एसडीएम नागेंद्र सिंह, सीओ मनोज यादव, जिला पंचायत सदस्य नन्हें लाल, जादूगर हरिशंकर राठौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें