फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार वृद्धा की जमीन हड़पने के मामले में जांच के आदेश

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्याय मंच की पहल पर शुरू हुआ इलाज
विज्ञापन

बीमार वृद्धा की जमीन हड़पने के बाद गंभीर हालत में गांव से निकाल देने और उसके पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने के मामले में डीएम आकाशदीप ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं सड़क पर लावारिस हालत में जिंदगी गुजार रही बीमार वृद्धा को इलाज के लिए सामाजिक संस्था न्यायमंच की पहल पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
सड़क पर लावारिस हालत में ठंड से ठिठुरती बीमार वृद्धा सरोजनी देवी की गंभीर हालत देखते हुए सामाजिक संस्था न्याय मंच की जोनल कोआर्डिनेटर रीतू वर्मा ने आसरा दिया था, बाद में कुछ हालात ठीक होने पर बीमार वृद्धा ने डीएम आकाशदीप को शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है, विधवा पेंशन बनवाने के बहाने उसके रिश्तेदारों ने ही जमीन की लिखापढ़ी करा ली, बाद में घर से निकाल दिया।  
विज्ञापन

इधर, संस्था ने बीमार वृद्धा को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां बाहर से दवाइयां और डिस्पोजल तक मंगाए गए, रविवार को जब संगठन के कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे तो वहां फैली गंदगी और वृद्धा का समुचित इलाज न होने पर नाराजगी जताई, सीएमओ तथा डीएम को दूरभाष पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 
विज्ञापन

डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर नजमुल हसन और जोनल कोआर्डिनेटर रीतू वर्मा सोमवार को डीएम से मुलाकात की और जिला चिकित्सालय की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस पर डीएम आकाशदीप ने अविलंब सीएमएस से बातचीत की और उन्हें वृद्धा का समुचित इलाज कराने और जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को दवाइयां और खाना उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें