फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मियों पर घटतौली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बलरामपुर समूह की गुलरिया चीनी मिल के रसूलपनाह गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले सप्ताह घटतौली की शिकायत पर जांच के बजाय मिल कर्मियों ने किसानों पर ही एफआईआर दर्ज करा दी। जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने गांव जाकर घटना की तहकीकात की और तहसील में एसडीएम से पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषी मिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र रसूलपनाह में आठ फरवरी को सेंटर इंचार्ज जितेंद्र कुमार अवस्थी तौल लिपिक द्वारा किसानों के गन्ने से तौल कांटे के नीचे लोहे के एंगल से लकड़ी लगाकर पैर से दबाकर घटतौली की जा रही थी। किसान श्यामसुंदर, नंदराम वर्मा, सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, रामबिलास आदि ने हो रही घटतौली पर हंगामा किया। अपनी बेइज्जती भांप सेंटर इंचार्ज ने अपने अन्य साथियों हिमांशु शुक्ला, इंदू पांडे, अमित वर्मा को बुलाकर तौल कांटे में तोड़फोड़, आगजनी की। साथ ही कई किसानों के नामजद गोला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
घटतौली की सूचना पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा अपने तमाम साथियों साथ रसूल पनाह सेंटर पहुंचे जहां किसानों दीपक, अशर्फीलाल, तोखन, अमन, सचिन आदि ने अपनी व्यथा सुनाई। जिलाध्यक्ष ने पीड़ित किसानों को साथ लाकर तहसील में एसडीएम अखिलेश यादव से भेंट कर निर्दोष किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस कराने और दोषी मिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। बताया जाता है कि एसडीएम ने पीड़ितों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें