फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो भाग्यशाली है जिसे मिलता है संत का संग’

Mon, 05 Feb 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Mahamandaleshwar yatindranath giri
विज्ञापन
बेहजम ब्लॉक के गांव लखनियापुर में आयोजित श्रीराम कथा में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि संतों का संग और भगवान की कथा बड़े नसीब वालों को ही मिलती है। कार्यक्रम में सूबे के स्टांप कर और निबंधन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने भी पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

श्रीरामकथा में महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि भगवान की कथा की ओर चलना कठिन होता है, क्योंकि उस रास्ते पर चलने में तमाम व्यवधान उत्पन्न होते हैं। भगवान जिसे चाहता है उसे ही कथा रूपी प्रसाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा मनुष्य वही है जिसके आचरण में दया, चिंतन, मर्यादा और धर्म है। शरीर एक किराए का घर है जिसका हम सांस के रूप में किराया देते हैं और जिस दिन हम सांस देना बंद कर देते हैं उसी दिन शरीर रूपी घर भी खाली करना पड़ता है। उन्होंने आज के गुरु पर कटाक्ष करते हुए कहा वर्तमान में ऐसे गुरुओं की भरमार है जो घरों में अपनी फोटो रखने और उसी की पूजा करने की बात कहते हैं, लेकिन सच्चा गुरु वही है जो अपने शिष्यों को परमात्मा से मिलने की प्रेरणा देता है। 
महामंडलेश्वर ने कहा कि जहां पर साधु, भगवान का मंदिर, जल न हो और जहां कंगाल रहते हों वहां पर मनुष्य को नहीं रहना चाहिए। इस दौरान मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, राजकिशोर मिश्रा, नवनीत मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बेहजम पुष्पा सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन


स्टांप कर और निबंधन मंत्री ने लिया आशीर्वाद
सोमवार की दोपहर करीब 2.40 पर श्रीराम कथा में पहुंचे सूबे के स्टांप कर और निबंधन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि का आशीर्वाद लिया। करीब बीस मिनट के अपने भाषण में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि पिछली सरकारें जहां नोट और वोट के लिए सोचती थीं, वहीं प्रधानमंत्री सिर्फ देश के लिए सोचते हैं, उसी का परिणाम है कि आज विश्व पटल पर देश की एक अलग पहचान है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे थाने चलाते थे, लेकिन योगी सरकार में पुलिस गुंडो को उनकी सही जगह भेजने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें