फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टेबल टेनिस में श्रेया-अर्जुन और शतरंज में इशिता-ईशान अव्वल

विज्ञापन
प्रमाण पत्र के साथ पं दीनदयाल के बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तीन दिवसीय 34वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
विज्ञापन

टेबल टेनिस बाल वर्ग में छात्रा श्रेया मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर और छात्र अर्जुन पांडे, टेबल टेनिस किशोर वर्ग में पंडित दीनदयाल सीबीएसई की छात्रा समीक्षा शाक्य और सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर के छात्र हरजसप्रीत सिंह, टेबल टेनिस तरुण वर्ग में जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर कानपुर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा और पंडित दीनदयाल सीबीएसई के छात्र वैभव मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शतरंज बाल वर्ग में पंडित दीनदयाल सीबीएसई लखीमपुर की इशिता सक्सेना व सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के छात्र ईशान त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रहे। शतरंज किशोर वर्ग में लोहिया सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सूर्यकुंड गोरखपुर की वृद्धि व सरस्वती शिशु मंदिर राप्तीनगर गोरखपुर के तन्मय त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शतरंज तरुण वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सूर्यकुंड गोरखपुर की सुहानी सिंह व नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर बलिया के छात्र शिखर गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बाल वर्ग में काशी व गोरक्ष प्रांत नगरीय ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन किशोर वर्ग में कानपुर व काशी प्रांत नगरीय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन तरुण वर्ग में काशी प्रांत नगरीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, प्रदेश निरीक्षक अवध प्रांत श्रीराम सिंह, प्रबंधक रवि भूषण साहनी, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें